{"_id":"68d6f6c4b282d299a705209b","slug":"parking-built-on-the-land-of-chakbast-kothi-in-kaiserbagh-will-start-in-a-month-lucknow-news-c-13-knp1050-1402336-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक महीने में शुरू होगी कैसरबाग में चकबस्त कोठी की जमीन पर बनी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक महीने में शुरू होगी कैसरबाग में चकबस्त कोठी की जमीन पर बनी पार्किंग
विज्ञापन
चकबस्त कोठी में बनी पार्किंग।
लखनऊ। कैसरबाग में चकबस्त कोठी की जमीन पर बनाई गई भूमिगत पार्किंग एक महीने के अंदर शुरू हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्किंग में करीब 500 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी, जिससे लोगों जाम में नहीं जूझना पड़ेगा और आवागमन आसान होगा।
कैसरबाग में तहसील वाली रोड पर नगर निगम की चकबस्त नाम से कोठी है। करीब 10 साल पहले यहां नगर निगम का नया मुख्यालय बनना था। इसका काम शुरू हुआ, मगर संरक्षित इलाका होने के कारण अधिक ऊंचाई का भवन बनाने पर रोक लग गई। इसके बाद नगर निगम ने यहां डबल बेसमेंट पार्किंग बनाने का निर्णय लिया। अब पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। प्रवेश और निकास के गेट बन गए हैं। नगर निगम ने बिजली विभाग को कनेक्शन देने के लिए पत्र भी लिख दिया है। अब पार्किंग का लोकार्पण कर उसे शुरू किया जाना है।
अभी सड़क पर खड़ी होती हैं गाड़ियां, लगता है जाम
चकबस्त कोठी के सामने वाली सड़क तहसील की ओर जाती है। इसी रोड पर निबंधन कार्यालय भी है। ऐसे में इस रोड पर काफी लोगों का आना-जाना होता है। तहसील और निबंधन कार्यालय के पास गाड़ियों की पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में लोग मेन रोड पर ही सड़क पर दोनों ओर गाड़ियां खड़ी करते हैं। पार्किंग शुरू होने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Iपार्किंग तैयार हो गई है। इसे एक महीने के अंदर ही शुरू किया जाना है। इसकी तैयारी हो रही है।I
I- किशोरी लाल, जोनल अभियंताI