फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parents should not ignore the child's spontaneous excrement

Lucknow News: बच्चे के अनायास मलमूत्र त्यागने को नजर अंदाज न करें अभिभावक

Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Parents should not ignore the child's spontaneous excrement
रायबरेली। एम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओर से जागरूकता सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ। इसमें बच्चों में मल-मूत्र से संबंधित बीमारियों व इलाज से संबंधित विषय पर कार्यक्रम हुए। निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने समापन पर मेडिकल कॉलेज के सभागार में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले एमबीबीएस स्टूडेंट्स और जूनियर डॉक्टरों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि बच्चे के अनायास मल-मूत्र का त्याग करना एक बीमारी हो सकती है। माता-पिता इसे आम प्रकिया समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। बाद में यह समस्या कुछ बच्चों में ज्यादा बढ़ जाती है। इसका असर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई व उसके सामाजिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर डालता है। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए एम्स के सर्जरी विभाग में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। माता-पिता ऐसी समस्या वाले बच्चों को यहां लाकर एक बार जरूर चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं। सप्ताह पर पेटिंग, पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बच्चों के इलाज के संबंध में जागरूक किया गया। समापन के मौके पर डीन प्रो. नीरज कुमारी, निदेशक प्रशासन डॉ. एसके सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, सर्जन डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. सुयश सिंह, डॉ. रोहित कपूर, डॉ. दिव्या प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed