फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   paper work for kalpna job in nagar nigam is completed

विवेक हत्याकांड: कागजी औपचारिकता पूरी, दो से तीन दिन में मिलेगी कल्पना को नौकरी

Tue, 02 Oct 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
paper work for kalpna job in nagar nigam is completed
विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना को जल्द नगर निगम में नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीएम की ओर से लिखे पत्र के आधार पर नगर विकास विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। संभावना है कि दो-तीन दिन में कल्पना की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार की रात गोमती नगर थाने के दो सिपाहियों द्वारा चलाई गोली से विवेक की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों सिपाहियों को बर्खास्त करते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन

इधर सरकार ने भी विवेक के परिवारीजनों को मदद देने का आश्वासन दिया था। दोनों उप मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समेत कई मंत्रियों व अन्य दलों के तमाम नेताओं ने विवेक के घर जाकर उनकी पत्नी को ढांढस बंधाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भी सोमवार को विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी को आवास पर बुलाकर बात की थी। उनकी दोनों बच्चियों व विवेक की मां के नाम 5-5 लाख रुपये और कल्पना को 25 लाख रुपये के अलावा लखनऊ में एक मकान और नगर निगम में नौकरी देने का आश्वासन दिया था।

इसी कड़ी में डीएम कौशलराज शर्मा की ओर से नगर विकास विभाग को पत्र लिखा गया है। इसमें कल्पना की शैक्षिक योग्यता का हवाला देते हुए नगर निगम में नौकरी देने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने ओएसडी की नौकरी का आश्वासन दिया है, लेकिन डीएम के पत्र में सिर्फ योग्यता के आधार पर नौकरी देने की बात लिखी गई है।

अंतिम आदेश दो-तीन दिन में 

प्रमुख सचिव, नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीएम की ओर से एक पत्र सोमवार को मिला है। इसमें कल्पना तिवारी को उनकी शैक्षिक योग्यता के मुताबिक नौकरी देने का प्रस्ताव है। इस पर प्रारंभिक औपचारिकता पूरी की जा रही है। संभावना है कि दो-तीन दिन में फाइनल आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed