{"_id":"68604e8a1bf4a4151f029b86","slug":"papa-loves-you-very-much-writing-this-a-contract-worker-of-the-irrigation-department-committed-suicide-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1270457-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं... लिखकर सिंचाई विभाग के संविदाकर्मी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं... लिखकर सिंचाई विभाग के संविदाकर्मी ने दे दी जान
विज्ञापन
लखनऊ। आई लव यू रिद्धिमा... पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं। मैं अपनी बेटी से दूर नहीं रह सकता, इसलिए मर रहा हूं...। तीन पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर महानगर के न्यू हैदराबाद शिवधाम बस्ती निवासी सिंचाई विभाग के संविदाकर्मी विष्णु कामता प्रसाद ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है।
विष्णु की पत्नी शालिनी की गत आठ अप्रैल को मौत हो गई थी। शालिनी के मायके वालों ने विष्णु पर दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया था। नोट में विष्णु ने लिखा है कि उनकी पत्नी की मौत बीमारी से हुई थी। शालिनी की मौत के बाद ससुराल वाले उनकी बेटी रिद्धिमा को जबरन जानकीपुरम स्थित अपने घर लेकर चले गए थे। विष्णु के बहनोई अनिल ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से ससुरालवाले उनके साले को बहुत ज्यादा परेशान कर रहे थे। इसी से आहत ओकर विष्णु ने शनिवार दोपहर फंदा लगा लिया।
सुसाइड नोट में विष्णु ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।