{"_id":"68a692905616227c6803a847","slug":"pantry-car-checking-by-sr-dcm-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1346817-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रमजीवी एक्सप्रेस के पैंट्री कार की रसोई गंदी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रमजीवी एक्सप्रेस के पैंट्री कार की रसोई गंदी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। श्रमजीवी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में गंदगी मिलने पर सीनियर डीसीएम ने नाराजगी जताई है। पैंट्रीकार में खानपान के सामान को सफाई के साथ नहीं रखा गया था। पैंट्रीकार संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बुधवार को राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के चारबाग स्टेशन पर पहुंचने के बाद औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया कि पानी की बोतलों का रखरखाव सही नहीं है। कुछ बोतलें एक कोने में फर्श पर रखी हुई है। खाने का सामान गंदगी के बीच रखा हुआ है। रसोई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। सफाई नहीं मिलने पर सीनियर डीसीएम ने नाराजगी जताई। पैंट्रीकार में मौजूद स्टाफ को खानपान के सामानों को सही तरीके से रखने व सफाई बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान पैंट्री कार की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।