{"_id":"5da8c6dd8ebc3e93a04e9c18","slug":"pantro-break-and-train-late-lucknow-news-lko487509916","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे तक 24 ट्रेनों के पहिए थमे, हजारों यात्री परेशान, इस वजह से आई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे तक 24 ट्रेनों के पहिए थमे, हजारों यात्री परेशान, इस वजह से आई समस्या
Fri, 18 Oct 2019 11:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अकाल तख्त एक्सप्रेस का पेन्ट्रो टूट जाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। चारबाग, आलमनगर सहित सात स्टेशनों पर ट्रेनें थम गईं। करीब आठ घंटे तक संचालन बंद रहा, जिससे 24 ट्रेनें प्रभावित हुईं और हजारों यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317) बुधवार रात 2.12 बजे केकेसी ब्रिज के पास पहुंची थी।
यहां से उसे चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर आना था। पर, अचानक ट्रेन के इंजन का पैंट्रो टूट गया, जिससे बिजली की सप्लाई ठप हो गई और ओएचई लाइन भी ट्रिप हो गई। इसके चलते अप व डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया और दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के पहिये चारबाग, उतेरिटया, आलमनगर, बाराबंकी, मानकनगर, जहांगीराबाद, मल्हौर व दिलकुशा में थम गए।
विज्ञापन
उधर, अचानक ट्रेनों का संचालन थमने से यात्री परेशान हो गए। वहीं, टावर वैगन रात 2.55 बजे ट्रेन तक पहुंचा और मरम्मत शुरू की। इंजन को चारबाग तक लाया गया। इसके बाद दूसरे इंजन से अकाल तख्त एक्सप्रेस सुबह 4.20 बजे चारबाग से रवाना हो सकी। उधर, ओएचई लाइन की मरम्मत के चलते सुबह 10.05 बजे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
देखें- इतनी लेट हुईं गाड़ियां
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनसाधारण एक्सप्रेस (13257) रात 1.50 बजे चारबाग पहुंची और सुबह 3.40 बजे रवाना हो सकी। गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15005) रात 2.24 बजे आई और 194 मिनट की देरी से सुबह 4.22 बजे रवाना हो सकी। अरुणाचल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22411) मल्हौर में रात 3.45 बजे पहुंची और दो घंटे तक खड़ी रही।
एकात्मता एक्सप्रेस (14261) उतरेटिया में डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। शहीद एक्सप्रेस (14673) चारबाग स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही। एक मालगाड़ी दिलकुशा स्टेशन पर खड़ी की गई और 190 मिनट बाद सुबह 5.40 बजे रवाना हुई।
क्या होता है पेन्ट्रो
अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन में ओवरहेड हाईटेंशन लाइन (ओएचई) से बिजली की सप्लाई इंजन में होती है। ओएचई से बिजली लेकर इंजन तक पहुंचाने वाले उपकरण को पैंट्रो कहते हैं। इसके टूट जाने से इंजन में सप्लाई बंद हो जाती है और ट्रेन रुक जाती है।

स्टेशन मास्टर के कमरे में बवाल
प्रतीकात्मक तस्वीर
चारबाग स्टेशन पर जब कई घंटे तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका तो परेशान यात्री स्टेशन मास्टर के कमरे तक पहुंच गए। उन्हें पैंट्रो टूटने की बात बताई गई। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। जीआरपी व आरपीएफ ने इन्हें शांत कराया।
रास्ते में खड़ी रहीं ये ट्रेनें
जनता एक्सप्रेस (14266), दून एक्सप्रेस (13010), मरुधर एक्सप्रेस (14866), फरक्का एक्सप्रेस (13414), प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस (14307), सियालदह-जोधपुर, एक्सप्रेस (22315), त्रिवेणी एक्सप्रेस (15075), कानपुर इंटरसिटी (14123), अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15934), शहीद एक्सप्रेस (14673), वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235), फैजाबाद इंटरसिटी (14221), अवध-आसाम एक्सप्रेस (15909), नाहरलागुन-आनंदविहार एक्सप्रेस (22411), बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238), आनंदविहार-नाहरलागुन एक्सप्रेस (22412)।