फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pankaj Prasoon poem read by Anupam Kher in New york.

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में गूंजी लखनऊ के कवि पंकज प्रसून की कविता, अनुपम खेर ने दी बधाई

Thu, 12 Mar 2020 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Mar 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Prasoon poem read by Anupam Kher in New york.
पंकज प्रसून - फोटो : amar ujala

‘लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं...’ अभिनेता अनुपम खेर की आवाज में न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वॉयर से रिकॉर्ड की गई यह कविता राजधानी के युवा कवि पंकज प्रसून की है। अभिनेता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कविता अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। देखते ही देखते कविता वायरल हो गई। अनुपम खेर को लेखक का नाम नहीं पता था लेकिन उनको तमाम संदेश उनकी वॉल पर प्राप्त हुए जिसमें लोगों ने कहा कि यह कविता पंकज प्रसून की है।

विज्ञापन


अनुपम खेर की वॉल पर सुप्रसिद्ध गायिका, कवियत्री मालविका हरिओम ने लिखा कि पंकज प्रसून जी की बड़ी मशहूर कविता है ये, बधाई पंकज। चंद्र प्रकाश पांडे लिखते हैं कि द ऑथर ऑफ दिस नरेशन ऑफ योर्स इज माई फ्रेंड पंकज प्रसून....। इसी तरह से कई लोगों ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन


पंकज प्रसून के मुताबिक, अनुपम जी ने फोन कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा भी है कि ‘मुझे पंकज प्रसून से बात करके बहुत प्रसन्नता हुई।’ पंकज प्रसून की यह कविता काफी चर्चित है, जिसमें उन्होंने लड़कियों के जीवन संघर्ष को दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज व्यंग्य कवि है और पिछले दिनों इन्हें व्यंग्य विभूषण सम्मान से नवाजा गया। महाराष्ट्र में पूर्व राज्यपाल राम नाईक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, स्मिता ठाकरे और नादिरा बब्बर ने यंग अचीवर अवॉर्ड प्रदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed