फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panic situation after earthquake in lucknow

अस्पतालों में भूकंप की वजह से हुई भगदड़

Tue, 12 May 2015 08:22 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
panic situation after earthquake in lucknow

भूकंप से मंगलवार को अस्पतालों में भगदड़ मच गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल सिविल में जैसे ही लोगों का जमीन हिलती हुई लगी अचानक वहां भगदड़ मच गई। ओपीडी के बार दवा लेने केलिए लाइन में लगे मरीज और उनके परिवारीजन अचानक भागने लगे। एक-दूसरे को देखकर वहां भगदड़ मच गई। ओपीडी, वार्डों से भी मरीज और उनकेपरिवारीजन बाहर निकल आए।

विज्ञापन


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के पास खाली जगह पर सभी इकठ्ठे होकर भूकंप को महसूस करने लगे। कोई कार को हिलता देख रहा तो कोई उसके अंदर लगे हैंगिंग शोपीस को देख रहा था। कई लोग इमरजेंसी भवन के शीशों को थरथराते देखकर भूकंप को महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


ऑपरेशन थिएटर से डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी बाहर निकल आया था। पहले और दूसरे तल पर भर्ती मरीजों को इस दौरान काफी दिक्कत हुई। क्योंकि रैंप न होने के कारण वो बाहर नहीं निकल पाए। उधर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे इस दौरान मरीजों और उनके परिवारीजनों को भगदड़ न मचाने की अपील करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीजीआई में भी मची भगदड़

panic situation after earthquake in lucknow

एसजीपीजीआई में मरीजों में एक बार फिर भगदड़ मच गई।कुछ मरीजों और परिवारीजनों को भूकंप का झटका महसूस हुआ लेकिन कुछ को तो तब पता चला जब दूसरे भागने लगे। बलिया से आए इदरीस ओपीडी मे अपनी पत्नी फरहा को दिखाने के लिए बैठे थे। तभी लोग तेजी से बाहर भागने लगे। उन्होंने पूछा क्या हुआ तो दूसरों ने बताया जल्दी बाहर निकलो भूकंप आया है।

इसके बाद वो भी पत्नी और बच्चों के साथबाहर निकल आए। बाराबंकी से आई सुनीता अपनी नौ साल की बच्ची महक को दिखाने के लिए ओपीडी मे खड़ी थी। ऐसा लगा कि चक्कर आ रहा है, वो बैठने जा ही रही थी कि लोगों ने कहा बाहर निकलो भूकंप आया है तब वो बच्ची को लेकर बाहर भागी। इलाहाबाद से आए कफील अहमद का पेट के कैंसर का आपरेशन हुआ था।

वह चौथी मंजिल पर थे अचानक उनका बेड हिलने लगा तो तुरंत नीचे की ओर भागे। कफील बताते है की पिछली बार भूकंप आया था तो वो अपने घर इलाहाबाद में थे। वहां उन्होंने भूकंप को महसूस किया था। इसलिए आज तुरंत समझ गए।

गाजीपुर से आई राधा अपनी बेटी लक्ष्मी की डायलिसिस करवा रही थी। जैसे ही भूकंप आया तो मरीजो को छोड़ नर्स बाहर भागी। डॉक्टर भी बाहर निकले। इसके बाद वो पीछे-पीछे भाग निकली। इसके अलावा केजीएमयू, लिंब सेंटर, बलरामपुर सहित अन्य अस्पतालो में भी ऐसे ही हालात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed