फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayat of Kisan Union in Lucknow.

UP: किसान यूनियन ने पंचायत कर मांगा हक, राकेश टिकैत बोले - हरियाणा में किसानों ने बदला लिया

Mon, 07 Oct 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Oct 2024 12:03 AM IST
सार

यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे हर हाल में निभाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 40 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। 

विज्ञापन
Panchayat of Kisan Union in Lucknow.
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर रविवार को ईको गार्डेन में पंचायत का आयोजन किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में किसानों के हक के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। किसानों ने कहा कि सरकार ने मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी, लेकिन अब बकाया वसूलने के लिए हथकंडा अपना रही है।

विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे हर हाल में निभाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित 40 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। इसमें गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, चीनी मिलों की ओर से किसानों का बकाया भुगतान करने, आवारा पशुओं से फसल को बचाने, किसान साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज की उपलब्धता बरकरार रखने, फसल बीमा का जल्द से जल्द भुगतान करने जैसी मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर सहमति
किसान यूनियन के प्रतिनिधियों की शाम को मंडी परिषद में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। इसमें किसानों ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का मुद्दा उठाया। कहा- पावर कॉरपोरेशन द्वारा उत्तर प्रदेश नियामक आयोग को बढ़ी हुई दरों पर विद्युत संयोजन व बिजली के रेट के प्रस्ताव को तत्काल खारिज किया जाए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने बात करने का आश्वासन दिया। इसी तरह जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा वितरण के लिए डीएम को जिम्मा देने की मांग की गई। इस पर अधिकारियों ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। किसानों ने मांग की कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण में ली गई जमीनों का बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा किसानों को दिया जाए। किसानों ने प्रदेश में चल रहे गन्ना समिति के चुनाव में बहुत से जिलों में गलत तरीके से प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का आरोप लगाया। इसकी भी जांच करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में किसानों ने बदला ले लिया : राकेश टिकैत
ईको गार्डेन में मीडिया से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा चुनाव के रुझानों पर कहा कि जो भी सरकार किसानों पर लाठी चलाएगी तो वह जाएगी ही। हरियाणा में किसानों ने बदला ले लिया है। टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन पर खतरा मंडरा रहा है। सर्किल रेट नहीं बढ़ रहा है। लखनऊ से तो कह दिया जाता है कि भुगतान हो गया, लेकिन धरातल पर सच कुछ और ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed