फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayat Elections: Final voter list to be released tomorrow following the provisional list of December 18; n

UP Panchayat Elections: पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, नौ अंकों का नया वोटर नंबर लागू

Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की जा रही है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया है। इस बार मतदाताओं को नया नौ अंकों का पहचान नंबर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
Panchayat Elections: Final voter list to be released tomorrow following the provisional list of December 18; n
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। दावे-आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन




आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। उस सूची में करीब 1.81 करोड़ नए मतदाता सूची में जोड़े गए थे, जबकि 1.41 करोड़ नाम हटाए गए थे। इससे पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में लगभग 40.19 लाख मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई थी।

विज्ञापन

सूची के प्रकाशन में किसी तरह की देरी नहीं होगी

इसी पर दावे और आपत्तियां मांगे गए थे। इस दौरान लाखों आपत्तियां, जिनको सुनवाई कर निस्तारित किया गया। यही वजह है कि अंतिम सूची जारी करने की तिथि पांच बार बढ़ाई गई थी। आयोग के अनुसार अब सूची के प्रकाशन में किसी तरह की देरी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मतदाताओं को नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर भी दिया गया है, जिससे पहचान और चुनावी प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना और चुनाव कार्यक्रम को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed