फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayat elections: Date extended once again, voter list publication now on April 15; election likely postpon

पंचायत चुनाव: एक बार फिर बढ़ी तारीख, मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को; चुनाव टलने की पूरी संभावना

Thu, 19 Feb 2026 07:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख फिर बढ़ा दी गई है। अब सूची 15 अप्रैल को जारी होगी। दावे-आपत्तियों के निस्तारण और अन्य प्रक्रिया जारी है। तारीख बढ़ने से पंचायत चुनाव टलने की संभावना तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन
Panchayat elections: Date extended once again, voter list publication now on April 15; election likely postpon
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायत चुनाव के चल रहे मतदाता पुनरीक्षण:2025 अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत अन्य कार्यवाही 27 मार्च तक होगी। 28 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम सूची प्रकाशित करेगा। आयोग ने 18 दिसंबर को प्रारंभिक पुनरीक्षण सूची जारी की थी। इसमें पिछले चुनाव की अपेक्षा कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची को लेकर आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं। लाखों दावे व आपत्तियां आई हैं। पहले छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जानी थी लेकिन आयोग अब समयसीमा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह के मुताबिक सात से 20 फरवरी के बीच दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व ऐसे मामलों समेत अन्य दस्तावेजी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


21 से 16 मार्च के बीच पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हे मूल सूची में समाहित करने के साथ मतदान केंद्रों व स्थलों का निर्धारण किया जाएगा। 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, स्टेट वोटर नंबर का आवंटन आदि काम किए जाएंगे। इसके बाद 28 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed