यूपीः पंचायत चुनावों का बिगुल बजा, तारीखें घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 हेतु जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की अधिसूचना जारी हो गई है। यूपी में पंचायत चुनावों का एलान सोमवार को कर दिया गया। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने अपनी कांफ्रेंस में पंचायत चुनाव की घोषणा की। यूपी में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
पहले चरण का चुनाव 9 अक्टूबर 2015 को होगा। इस चुनाव में करीब 11.36 करोड़ लोग मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव 9,13,17 और 29 अक्टूबर को होंगे। निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ले बताया कि यूपी के गौतमबुद्घनगर में चुनाव नहीं होंगे।
चुनावों के बाद मतदानों की गणना 1 नवंबर 2015 को होगी। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनाव पर खर्च की सीमा 1.50 लाख रखी गई है। पंचायत चुनावों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक होगा। चुनाव के 48 घंटे पहले प्रदेश में सभी शराब की दुकानों को बंद करा दिया जाएगा।
पंचायत चुनावों में सुरक्षा का होगा पूरा इंतजाम
कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए सतीश अग्रवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव में 70 फीसदी लोकल पुलिस को लगाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार को अतिरिक्त पुलिस बल देने के लिए पत्र लिखा गया है। अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार हमें पैरामेडिकल फोर्स नहीं दे रहा।
पंचायत चुनाव में अभी आरक्षण की स्थिति साफ नहीं हुई है। आरक्षण की व्यवस्था को सरकार तय करेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि यूपी में पारदर्शी और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
आयुक्त ने बताया कि यूपी में सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों पर आचार संहिता जारी हो गई है। आचार संहिता की वजह से विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। सरकारी योजनाओं पर आचार संहिता की रोक नहीं होगी।