फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   panchayat election nomination starts in lucknow

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बजी रणभेरि, पहले दिन 8840 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 08 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
panchayat election nomination starts in lucknow
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुरू हुए नामांकन के पहले दिन लखनऊ में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 8840 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान जिले के आठों ब्लॉक मुख्यालयों पर खासा उत्साह देखा गया। पहले दिन प्रधान पद पर 3135, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 2728, बीडीसी पर 2664 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 313 पर्चे दाखिल हुए। सबसे ज्यादा 1453 नामांकन मोहनलालगंज विकासखंड में तो सबसे कम 308 नामांकन चिनहट ब्लॉक में हुए।
विज्ञापन

ब्लॉक वार आंकड़े
विकास खंड क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान पद
चिनहट 106 67 135
सरोजनीनगर 261 292 325
मलिहाबाद 447 489 451
बीकेटी 435 248 477
काकोरी 301 196 358
गोसाईंगंज 375 381 409
माल 329 537 455
मोहनलालगंज 410 518 525
जिला पंचायत सदस्य पद पर 313 नामांकन
जिला पंचायत सदस्य के 25 वार्डों के लिए कैसरबाग स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर नामांकन दाखिल हुए। पहले दिन कुल 313 लोगों ने पर्चे भरे। इसमें महिलाओं व युवाओं की संख्या अधिक रही। वार्ड 2 से अंगूर कली, वार्ड 6 से आशीष रावत, वार्ड 2 से भारती पांडेय व अभिलाषा, वार्ड 6 से कांति देवी, वार्ड 9 से मनमोहन सिंह, मनोज कुमार वर्मा, वार्ड 17 से रीता यादव व कैप्टन यादव, वार्ड 18 से माया देवी समेत अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन

वार्डवार नामांकन की स्थिति
वार्ड संख्या नामांकन
1 06
2 24
3 08
4 20
5 25
6 18
7 07
8 14
9 23
10 10
11 16
12 09
13 11
14 11
15 05
16 07
17 11
18 13
19 11
20 23
21 15
22 07
23 08
24 04
25 07
डीएम ने किया नामांकन स्थलों का निरीक्षण
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार शाम नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। इसमें सबसे पहले वह कैसरबाग स्थित जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां परिसर का भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन का निर्देश दिया। इसके बाद वह काकोरी विकास खंड कार्यालय पहुंचे। वहां सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, मास्क, थर्मल स्कैनिंग, बैरीकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। उनके साथ एडीएम प्रशासन अमरपाल सिंह, एडीएम भूमि अर्जन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed