{"_id":"600b9a0d8ebc3e2e3e49d0dd","slug":"panchayat-chunav-up-2021-two-point-ten-crore-voters-increased-in-up-maximum-38-thousand-voters-in-dasna-gram-panchayat-of-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बढ़े 2.10 करोड़ मतदाता, गाजियाबाद की डासना ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 38 हजार वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बढ़े 2.10 करोड़ मतदाता, गाजियाबाद की डासना ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 38 हजार वोटर
Sat, 23 Jan 2021 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कराने के बाद अंतिम तौर पर मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। गाजियाबाद के रजापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डासना देहात में सर्वाधिक 38,077 मतदाता हैं।
पुनरीक्षण से प्रदेश में 2.10 करोड़ मतदाता बढ़ गए हैं। आयोग के मुताबिक 2015 में प्रदेश में 11.76 करोड़ मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12,27,99,686 हो गई है।
इस तरह 2,10,40,979 मतदाता बढ़ गए हैं। अभियान में 1,08,74,562 मतदाताओं के नाम निकाले गए। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की आबादी में कुल मतदाताओं की तादाद 67.45 फीसदी है।
विज्ञापन
यूपी: 69 जिला पंचायतों का कार्यकाल पूरा
आपको बता दें कि प्रदेश की 74 जिला पंचायतों में जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इनमें 69 जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 13 जनवरी आधी रात को खत्म हो गया। डीएम ने 14 जनवरी से प्रशासक का पदभार संभाल लिया। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए थे।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से चुनाव नहीं हो पाने के कारण अधिकतम 6 माह की अवधि या चुनाव होने तक इन सभी जिला पंचायतों में जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। एटा व कासगंज में जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 17 फरवरी को खत्म होगा। इन दोनों जिलों में डीएम 18 फरवरी को प्रशासक का काम संभालेंगे।
इसी तरह कुशीनगर में 24 फरवरी को और कानपुर नगर में 24 मार्च को डीएम प्रशासक का पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं, मऊ में जिलाधिकारी 19 अप्रैल को जिला पंचायत का कार्यभार संभालेंगे। गौतमबुद्धनगर में जिला पंचायत का चुनाव नहीं हुआ था। वहां जिलाधिकारी पहले से प्रशासक के रूप में कार्यरत है।