{"_id":"666dea06d0085489e40f68e4","slug":"panchayat-assistants-will-be-recruited-in-36-gram-panchayats-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105323-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 36 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 36 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की होगी भर्ती
Sun, 16 Jun 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
30 जून तक होगा आवेदन, 22 जुलाई से जारी होंगे नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में 35 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक / एकाउंटेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी की गई। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है जबकि 22 जुलाई से 24 जुलाई तक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
जिले के इकौना विकास क्षेत्र के खरगूपुर, मध्य नगर मनोहरापुर, पुरुषोत्तमपुर, लक्खीभारी, टंउ़वा महंथ, राजगढ़ गुलहरिया, मलौना खसियारी, बेलकर व मोहम्मदपुर राजा में पंचायत सहायक का पद रिक्त है। वहीं गिलोला के डिकरा, मोहम्मदापुर, रायपुर बिलेला, तुलसीपुर, तिलकपुर, परेवपुर, अकारा, धुसवा, जमुनहा के वीरपुर लाकिहा, चौरीकोटिया, कलकलवा, लालपुर हरीडीह, पटपरगंज, अचरौरा शाहपुर व बहोरवा तथा सिरसिया बनकटवा कला, विशुनापुर पड़वलिया, गढ़ी, खैरी तराई, रामपुर देवमन, अहलाद नगर, संभारपुरवा, शिवगढ़ खुर्द तथा सौनाढ़ा तराई सहित हरिहरपुररानी के मटखनवा एवं ऐलहवा में पंचायत सहायक का पद रिक्त है। इन पदों पर शनिवार से आवेदन लिया जा रहा है।
सात जुलाई से 14 जुलाई तक ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार कर जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करना होगा। 15 से 21 जुलाई तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण व संस्तुति के बाद 22 जुलाई से 24 जुलाई तक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। डीपीआरओ नंद लाल ने बताया कि आवेदक निर्धारित आवेदन के प्रारूप पर सभी सूचनाएं अंतिम कर व्यक्तिगत अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपनी ग्राम पंचायत या ब्लाक अथवा डीपीआरओ कार्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं। संवाद