{"_id":"5eaaf9878ebc3e90a074ed8c","slug":"pan-markets-will-be-open-in-21-districts-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 21 जिलों में पान मंडियां खोले जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 21 जिलों में पान मंडियां खोले जाने की अनुमति
Thu, 30 Apr 2020 09:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उद्यान निदेशक एसबी शर्मा ने महोबा की तर्ज पर ही 20 अन्य जिलों में पान मंडियां खोले जाने के निर्देश संबंधित जिला उद्यान अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
इस आदेश में कहा गया है कि कृषि उत्पादन आयुक्त ने औद्यानिक (उद्यान से संबंधित) फसलों की उत्पादन सामग्री की आपूर्ति निर्बाध रूप से किए जाने के लिए इनके परिवहन, भंडारण व विक्रय के लिए पास की व्यवस्था संबंधित जिला उद्यान अधिकारियों को जिला प्रशासन के सहयोग से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसलिए पान पत्ती के विक्रय के लिए पान मंडियों को खोले जाने की अनुमति सचिव मंडी व जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर दिलवाई जाए।
पान विक्रय मंडी खुलवाए जाने संबंधी यह आदेश महोबा के साथ ही उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, ललितपुर, बांदा, आजमगढ़, हरदोई, लखनऊ, कानपुर नगर, अमेठी, प्रयागराज, सीतापुर, वाराणसी, मिर्जापुर व सोनभद्र जिलों में लागू होगा।
विज्ञापन