{"_id":"66ef4e945e7e0373ce0ae8e4","slug":"paksaravan-feeder-divided-into-two-parts-30-thousand-people-benefited-raebareli-news-c-101-1-slko1032-120013-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो भागों में बटा पक्सरावां फीडर, 30 हजार लोगों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो भागों में बटा पक्सरावां फीडर, 30 हजार लोगों को फायदा
Sun, 22 Sep 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र सलोन (ग्रामीण) से जुड़े उपभोक्ताओं को अब बेहतर बिजली मिलने लगी है। अब तक सबसे ज्यादा परेशानी उपकेंद्र से निकले पक्सरावां फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को थी। भीषण गर्मी में अक्सर यह फीडर ओवरलोड हो जाता था। इससे राहत दिलाने के लिए इस फीडर से जुड़े 50 गांवों को अलग-अलग फीडर से जोड़ा गया है। ऐसा करने से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल रही है।
सलोन के अवर अभियंता रंजन कुमार ने बताया कि पक्सरावां फीडर से करीब सात हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती थी। लोड बढ़ने पर इन्हें लो वोल्टेज की समस्या से गुजरना पड़ता था। अब पक्सरावां के साथ भवानीपुर को नया फीडर बनाया है। नवनिर्मित भवानीपुर फीडर से ग्रामसभा लालपुर, राजापुर चकबीबी, भवानीपुर, जहांपुर, बेवली, मोहम्मदाबाद, नगर पंचायत सलोन, तेरहों, शिवदीन पुरवा, राजामिया का पुरवा, गिलकैयापुर, माता मेडुली, सेंधियापुर को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
पुराने पक्सरावां फीडर से मदापुर से पारी पब्लिक स्कूल तक आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाएगी। अवर अभियंता ने बताया कि फीडर के दो भाग हो जाने से अब फाल्ट होने पर संपूर्ण क्षेत्र में आपूर्ति बंद ना होकर आधे भागों में निर्बाध आपूर्ति बनी रहेगी। ओवरलोड के कारण तार टूटने की घटनाएं एवं लो-वोल्टेज की समस्या में भी कमी आएगी।