फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pakistanis dont want go back to that hell.

उस नरक में वापस नहीं जाना चाहते पाकिस्तानी

Fri, 17 Oct 2014 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
pakistanis dont want go back to that hell.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है। उन्हें मूलभूत नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिल पातीं।

विज्ञापन


कागजों पर अल्पसंख्यक दर्जा देने वाले हुक्मरानों के इशारों पर ही बहुसंख्यक जब चाहें, उन्हें प्रताड़ित करने से नहीं चूकते।

पाकिस्तान में मिले कुछ ऐसे ही न भूलने वाले जख्मों का दर्द समेटे लखनऊ में रहने वाले पाकिस्तानी हिंदुओं की पीड़ा गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय की टास्क फोर्स के सामने फूट पड़ी।

उनका कहना था कि पाकिस्तान की पैदाईश होने के बावजूद एक बार भारत में बसे नाते-रिश्तेदारों के साथ रहने के बाद अब वे वापस उस नरक में नहीं जाना चाहते।

इसीलिए शासन-प्रशासन से स्थायी तौर पर भारतीय नागरिकता दिए जाने की लगातार गुहार लगा रहे हैं। करीब 140 पीड़ितों ने एलटीवी तो 150 ने स्थायी भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने टास्क फोर्स के सदस्यों से दीर्घकालीन वीजा (एलटीवी) व स्थायी भारतीय नागरिकता के लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा कराने की गुहार लगाई।

दो महीने में मिलेगी भारतीय नागरिकता

pakistanis dont want go back to that hell.

दीर्घकालीन वीजा (एलटीवी) व भारतीय नागरिकता पाने के लंबित मामलों का निपटारा अगले दो माह में कर दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित टास्क फोर्स के अध्यक्ष व संयुक्त सचिव वी. वामलुमाग ने आवेदकों को यह आश्वासन दिया।

उन्होंने गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में ये बात कही। केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने लंबित मामलों के आवेदकों की परेशानियां भी सुनीं।

संयुक्त सचिव वामलुमाग ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अभियान के तहत विदेश से आए हिंदू अल्पसंख्यकों की एलटीवी व स्थायी भारतीय नागरिकता से जुड़ी समस्याओं के जल्द निपटारे की कवायद शुरू की है।

इसके तहत लखनऊ पहला ऐसा जिला है जहां लंबित मामलों की सुनवाई कर जल्द निपटारा किया जाएगा। जिलाधिकारी राज शेखर ने तय अवधि में मामलों के निपटारे में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed