फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Painter arrested for snatching chains to fund his hobbies

Lucknow News: शौक पूरे करने के लिए पेंटर करता था चेन लूट, गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Painter arrested for snatching chains to fund his hobbies
लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेन लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास लूटी गई दो चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के संधना का रहने वाला राजपाल है। वह वर्तमान में बख्शी का तालाब के बरगदी गांव में रह रहा था। 21 जून को जानकीपुरम सेक्टर एफ निवासी रश्मि भटनागर ने चेन लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। रश्मि का कहना था कि 21 जून की सुबह सात बजे वह पति आलोक के साथ टहलने निकली थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को आरोपी को सीडीआरआई रोड से पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है। उसने शौक पूरे करने के लिए लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed