फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Painful: Boat capsized in Gomti, brother-in-law died, MLA reached the house of the dead, Itaunja police did not know

दर्दनाक : गोमती में नाव पलटी, साले-बहनोई की मौत,मृतकों के घर पहुंचे विधायक, इटौंजा पुलिस को पता नहीं

Sun, 22 May 2022 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 May 2022 07:43 PM IST
सार

शनिवार रात साढे़ 12 बजे तक ग्रामीणों ने चारों को बख्शी का तालाब के रामसागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राम सिंह और रमाकान्त को मृत घोषित कर दिया। सोनू और रामभजन का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Painful: Boat capsized in Gomti, brother-in-law died, MLA reached the house of the dead, Itaunja police did not know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नाव से गोमती पार कर रहे ग्रामीणों की नाव शनिवार रात लगभग ग्यारह बजे दुघरा गांव के सामने डूब गई। चार युवक डूब गए। इनमें से दो ने तैरकर खुद को बचाया लेकिन दो युवकों की मौत हो गई। मृतक आपस में साले-बहनोई थे। माल थाना क्षेत्र के बदैया गांव में संजय पासी के घर बेटी के शादी समारोह में भोजन बनाकर इटौंजा के दुधरा गांव गोमती नदी से नाव से लौट रहे चार लोगों की नाव बीच नदी में डूब गई।

विज्ञापन


नाव में सवार दो युवकों सोनू और रामभजन ने तो किसी तरह तैरकर नदी पार कर ली। लेकिन दुधरा निवासी रमाकान्त (30) और नौरंगपुर के राम सिंह (20) की डूबने से मौत हो गई। शनिवार रात साढे़ 12 बजे तक ग्रामीणों ने चारों को बख्शी का तालाब के रामसागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राम सिंह और रमाकान्त को मृत घोषित कर दिया। सोनू और रामभजन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर विधायक योगेश शुक्ला रविवार दोपहर मृतक राम सिंह और रमाकान्त के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रमाकांत, राम सिंह का बहनोई है। दोनों रिश्तेदार भोजन बनाने का काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि इटौंजा पुलिस और प्रशासन से कोई भी अधिकारी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed