फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pagamber hazarat fatima zehra

Lucknow News: हजरत फातिमा की शहादत को याद कर गमगीन हुए अजादार

Mon, 18 Dec 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
pagamber hazarat fatima zehra
लखनऊ। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत पर रविवार को कर्बला, इमामबाड़ों व घरों में मजलिस व मातम कर अजादारों ने उन्हें याद किया। इस दौरान अजादारों ने ताबूत की जियारत कर हजरत फातिमा को आंसुओं का पुरसा दिया। मजलिस व मातम सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


हुसैनाबाद स्थित छोटा इमामबाड़ा में मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी ने कहा कि हजरत फातिमा औरतों के लिए हर दौर में मिसाली किरदार हैं। टिकैतराय तालाब स्थित रौजा ए जैनबिया में मौलाना अख्तर हुसैन रिजवी, मौलाना बाकर जैदी, मौलाना समर हैदर और मौलाना मंजर अली आरफी ने मजलिस को खिताब किया। रुस्तमनगर स्थित रौजाए बैतुल हुज्न में मौलाना मोहम्मद अस्करी ने मजलिस को खिताब किया। यहां महिलाओं की मजलिस के बाद ताबूत की जियारत कराई गई।
विज्ञापन

इमामबाड़ा कसरे हसनैन काजमैन रोड में मजलिस को मौलाना सकलैन आब्दी, मस्जिद राहते सुल्तान नूरबाड़ी में मौलाना हसन जहीर, मस्जिद मुफ़्ती साहब बजाजा में मौलाना अली रजा, अजाखाना तंजीम हसन रिजवी छोटे साहब आलम रोड में मौलाना गुलरेज नकी, इमामबाड़ा आगा बाकर चौक में मौलाना मीसम जैदी, हौजा ए इल्मिया जामेअतुत तबलीग मुसाहबगंज में मौलाना रजा अब्बास ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इमाम बारगाह सज्जादिया आलम नगर में मजलिस को मौलाना अली अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। अंजुमन अब्बासिया, आबदिया हुसैनिया और वफाए अब्बास ने नौहाख्वानी की। कर्बला मुंशी फजले हुसैनी हैदरगंज में मौलाना मिर्जा मोहम्मद राशिद अस्करी और तंजीमुल मकतिब में मौलाना सैयद सबिहुल हुसैन ने मजलिस को खिताब किया।



मोमबत्ती की रोशनी में उठे ताबूत

छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद में जमाते जाफरी की ओर से आयोजित मजलिस के बाद अजादारों ने हजरत फातिमा का ताबूत मोमबत्तियों की रोशनी में उठाया। ताबूत को इमामबाड़ा परिसर में गश्त कराया गया। अजाखाने सईद हुसैन मरहूम हसन पुरिया में महिलाओं की मजलिस को शाजिया फातिमा ने खिताब किया। ताबूत की जियारत के बाद कैंडल जलाकर ताबूत को रौजा-ए-फातमैन ले जाया गया। कर्बला दियानुतद्दौला काजमैन रोड में महिलाओं की मजलिस को जाकिरा निगार फातिमा ने खिताब किया। मजलिस के बाद महिलाओं ने शहजादी जनाबे फातिमा जहरा का ताबूत उठाया। महिलाओं ने ताबूत की जियारत कर फूलों की चादरें पेश कर नौहाख्वानी की।


जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

ऑल इण्डिया शिया हुसैनी फंड की ओर से हजरत फातिमा की शहादत के मौके पर विक्टोरिया स्ट्रीट पर सबील-ए-फातिमा का आयोजन हुआ। जरूरतमंद महिलाओं को कम्बल और गर्म कपड़े वितरित किये गए। संस्था के चेयरमैन मोहम्मद ज़की, हसन मेहंदी (झब्बू) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed