{"_id":"5fd2852d8ebc3e41a134ccd6","slug":"padmavat-and-faizabad-delhi-express-on-track-from-tomorrow-lko-city-news-lko554207667","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को राहतः पद्मावत समेत ये एक्सप्रेस 12 से पटरी पर, ये रहेगी टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को राहतः पद्मावत समेत ये एक्सप्रेस 12 से पटरी पर, ये रहेगी टाइमिंग
Fri, 11 Dec 2020 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने फैजाबाद और प्रतापगढ़ से दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पद्मावत एक्सप्रेस और दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस आठ महीने बाद 12 दिसंबर से पटरी पर लौटेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस स्पेशल (04208) 12 दिसंबर से दिल्ली से शाम 7:50 बजे चलकर अगली सुबह 4:40 बजे लखनऊ होते हुए रायबरेली के रास्ते 8:20 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन (04207) 13 दिसंबर से चलेगी। ट्रेन प्रतापगढ़ से रोजाना शाम पांच बजे चलकर रात 9:55 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 06.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ऐसे ही दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस स्पेशल 12 दिसंबर से दिल्ली से शाम 06:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह लखनऊ होकर सुबह 7.15 बजे फैजाबाद पहुंचेगी। वापसी में 14 दिसंबर से फैजाबाद से शाम 5.25 बजे चलकर रात 8 बजे लखनऊ होते हुए अगली सुबह 4:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।