फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Padma awards to mark Bhatkhande's centenary

Lucknow News: पद्म सितारों से भातखंडे का शताब्दी मंच

Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Padma awards to mark Bhatkhande's centenary
पोस्टर लॉन्च करतीं विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और कुलसचिव डाॅ. सृ​ष्टि धवन। -संवाद
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष में 18 से 20 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय संगीत सम्मेलन का भव्य आयोजन करने जा रहा है। तीन दिनों तक कला मंच पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित देश के शीर्ष कलाकारों का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि सम्मेलन में गायन, वादन और नृत्य की अनूठी प्रस्तुतियां होंगी। 18 दिसंबर को कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पं. साजन मिश्रा की मनमोहक प्रस्तुति से होगी। इसी दिन पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के शिष्यों का विशेष नृत्य प्रदर्शन तथा विश्वप्रसिद्ध सरोद वादक पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली खान व उनके दो बेटे अयान अली बंगश और अमान अली बंगश की प्रस्तुतियां श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।
विज्ञापन

19 दिसंबर नृत्य, ताल और नाट्य का संगम लेकर आएगा। इस दिन कथक जगत के दिग्गज पं. राम मोहन महाराज, पं. जयकिशन महाराज, पं. दीपक महाराज और पं. त्रिभुवन महाराज विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। तबला वादक उस्ताद अकरम खान और पद्मश्री प्रो. वामन केंद्रे सम्मेलन की शान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर को भी कला सरिता पूरे वेग से बहेगी। तबला वादक संजू सहाय और कथक नृत्यांगना पद्मश्री शोवना नारायण अपने अनुभव साझा करेंगे। ओडिशी नृत्यांगना पद्मश्री रंजना गौहर और प्रसिद्ध गायक पद्मश्री हरिहरन अपनी विशेष प्रस्तुतियों से सम्मेलन को यादगार बनाएंगे। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन सहित विवि के कई शिक्षक उपस्थित रहे।

पोस्टर लॉन्च करतीं विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और कुलसचिव डाॅ. सृष्टि धवन। -संवाद

पोस्टर लॉन्च करतीं विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और कुलसचिव डाॅ. सृष्टि धवन। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed