फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Padma awardees will be seen in 'Humare Nayak'

Lucknow News: ‘हमारे नायक’ में दिखेंगी पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियां

Sun, 08 Mar 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Padma awardees will be seen in 'Humare Nayak'
दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र के साथ पद्मश्री मालिनी अवस्थी। 
लखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश की ओर से वृत्तचित्रों की एक विशेष शृंखला ‘हमारे नायक’ का प्रसारण शुरू किया गया है जो पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों पर आधारित है। इस शृंखला के तहत पहली कड़ी के रूप में शुक्रवार को वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह पर आधारित वृत्तचित्र दिखाया गया।
विज्ञापन

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम प्रमुख आत्मप्रकाश मिश्र ने बताया कि पिछले वर्षों में कला, संस्कृति, कृषि, चिकित्सा, खेल, विज्ञान समाजसेवा तथा अन्य विधाओं में प्रदेश के अनेक महानुभावों को भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों से विभूषित किया गया है। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश की यह शृंखला प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम 7:30 बजे प्रसारित होगी। इस शृंखला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, रामसरन वर्मा, डॉ. सरोज चूड़ामणि, डॉ. ऋत्विक सान्याल, मालिनी अवस्थी, नसीम बानो, कल्बे सादिक, डॉ. अनिल रस्तोगी, अनूप जलोटा समेत 26 पद्म पुरस्कार विजेताओं के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र दर्शक देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed