{"_id":"61b3696e71571507dd5faf83","slug":"paddy-purchase-payment-of-2-5-thousand-crore-rupees-in-72-hours-21-954-lakh-metric-tonnes-have-been-purchased-from-a-total-of-three-lakh-9966-farmers-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद : 72 घंटे में ढाई हजार करोड़ रुपए का भुगतान, कुल तीन लाख 9966 किसानों से अब तक हुई 21.954 लाख मीट्रिक टन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद : 72 घंटे में ढाई हजार करोड़ रुपए का भुगतान, कुल तीन लाख 9966 किसानों से अब तक हुई 21.954 लाख मीट्रिक टन की खरीद
Sat, 11 Dec 2021 11:51 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:51 AM IST
सार
पिछले 72 घंटे में किसानों के खाते में धान खरीद के बदले 2697.15 करोड़ की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
धान की फसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार ने धान की खरीद और तेज करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। पिछले 72 घंटे में किसानों के खाते में धान खरीद के बदले 2697.15 करोड़ की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन
धान खरीद सत्र 2021-2022 में धान की खरीद के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार पिछली बार से ज्यादा क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू ने बताया कि पिछले साल 10 दिसंबर तक 4166 सेंटरों पर खरीद कराई गई थी। इस वर्ष अब तक 73 जिलों में 4457 केद्र खोेले जा चुकेहैं जिन पर तेजी से धान खरीद हो रही है। चालू खरीफ सीजन में अब तक 309966 किसानों से 21.954 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक 3996.60 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। गुरुवार को किसानों से 1.29 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के निर्देश
आयुक्त खाद्य एवं रसद के मुताबिक सीएमयोगी आदित्यनाथ ने धान की खरीद सुनिश्चित करने के लिए एडीएम, एसडीएम, तहसीलदारों सहित सभी प्रमुख अधिकारियों को खरीद केंद्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता न होने पाए। किसानों को कोई परेशानी न हो। पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी जिले में यदि कहीं कोई धान खरीद माफिया नजर आया या ऐसी सूचना मिली तो सीधे वहां के जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन