{"_id":"6ace9c56e9dec1336b0e6111","slug":"paddy-planted-on-land-designated-for-roads-drains-and-sewers-lda-vc-furious-lucknow-news-c-13-lko1096-1965413-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क, नाली व सीवर की जगह मिली धान रोपाई, एलडीए वीसी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क, नाली व सीवर की जगह मिली धान रोपाई, एलडीए वीसी भड़के
विज्ञापन
निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड स्थित एलडीए की आईटी सिटी योजना में जहां अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें, नाली व सीवर लाइनें बिछाई जानी थीं, वहां धान की रोपाई की जा रही थी। मंगलवार को औचक निरीक्षण में योजना का यह हाल देखकर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार भड़क उठे और अर्जन विभाग में आउटसोर्स पर तैनात रेवेन्यू इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश को कार्यमुक्त कर दिया।
वहीं, एक्सईएन निशांत चंद्र, एई विनीत शर्मा, एई गौरव और जेई उर्वशी श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने 15 दिन में विकास कार्यों में तेजी लाने का अल्टीमेटम भी दिया। वीसी ने अर्जन प्रभारी विपिन शिवहरे से लिखित जवाब भी मांगा और मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार तुलसीराम को फटकार लगाई। एक्सईएन अजीत कुमार को भी कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी।
वीसी ने एक्सईएन निशांत चंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही जारी रही तो उन्हें दोबारा जेई के पद पर जाना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लैंड पूलिंग से विकसित होनी है आईटी सिटी
आईटी सिटी योजना लैंड पूलिंग के तहत विकसित किया जा रही है। इसमें किसानों और भूस्वामियों से जमीन लेकर विकास के बाद उन्हें विकसित भूखंड दिए जा रहे हैं। 1,465 किसानों को 2,197 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। ये भूखंड सेक्टर-नौ, 15, 16, 17, 18 और 30 में हैं। उपाध्यक्ष ने इन सेक्टरों में विकास कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा।
आईटी सिटी के गांवों में 100 करोड़ से होगा विकास
एलडीए आईटी सिटी योजना में आ रहे सात गांवों और 10 मजरों में सड़क, सीवर, पेयजल और जल निकासी के कार्य कराएगा। इन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।