{"_id":"670458f9581beb2ca80a5a74","slug":"paddy-fields-filled-with-water-due-to-cutting-of-rajbeha-track-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107148-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रजबहे की पटरी कटने से धान के खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रजबहे की पटरी कटने से धान के खेतों में भरा पानी
Tue, 08 Oct 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सिंचाई विभाग की उदासीनता की खामियाजा भिठिया चिचड़ी व चंदर्खा बुजुर्ग के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। यहां से होकर गुजरा तुलसीपुर रजबहा आए दिन कट रहा है। जिसका पानी खेतों में भर रहा है। जहां तैयार हो चुकी धान की फसल को लेकर किसान परेशान हैं।
खेतों में लगी धान की फसल लगभग तैयार है। किसान इसे काटने की तैयारी कर रहे हैं। जिनकी उम्मीदों पर सिंचाई विभाग ने पानी फेर दिया है। क्षेत्र का तुलसीपुर रजबहा गिलौला के भिठिया चिचड़ी व चंदर्खा बुजुर्ग के पास से होकर गुजरा है। यह रजबहा आए दिन कट रहा है। जिसका पानी खेतों में जा रहा है। मौजूदा समय रजबहा भिठिया गांव के निकट कट गया है। इससे उसका पानी खेताें में फैल चला गया है। ऐसे में किसानों के सामने फसल काटने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
वहीं किसानों को तैयार हो चुकी फसल के बर्बाद होने का खतरा भी सताने लगा है। भिठिया निवासी किसान ध्रुव कुमार यादव, प्रहलाद, मयाराम, रामसमुझ व राम दर्शन ने बताया कि यदि नहर की पटरी बांध दी जाए तो रजबहे का पानी खेतों में न आए। नाराज किसानों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।