फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   padamshri Malini Awasthi and principal secretary mukesh meshram will take class

Lucknow News: बीएनए के विद्यार्थियों से रूबरू होंगे प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम और लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी

Fri, 22 Aug 2025 05:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
padamshri Malini Awasthi and principal secretary mukesh meshram will take class
पद्मश्री मालिनी अवस्थी और प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम। स्वयं
भारतेंदु नाट्य अकादमी का नया सत्र शुरू हो चुका है। नियमित शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों को उनके दृष्टिकोण से परिचित कराने और विषय विशेष में प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेष अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुकेश मेश्राम और लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी विद्यार्थियों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम शनिवार को दोपहर 12 बजे से बीएनए के विद्यार्थियों के लिए होने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अपना वक्तव्य देंगे। वे विद्यार्थियों को उनकी भूमिकाओं, प्रशिक्षण के दौरान उनकी जिम्मेदारियों के साथ ही अकादमी के दृष्टिकोण से भी परिचित कराएंगे। दो सितंबर को सुविख्यात लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी कथा गायिकी एवं कलाओं में लोक तत्व विषय पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन


बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि यह दोनों ही अवसर विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक होंगे बल्कि कला एवं संस्कृति के गहन आयामों को आत्मसात करने का भी अवसर प्रदान करेंगे।

पद्मश्री मालिनी अवस्थी और प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम। स्वयं

पद्मश्री मालिनी अवस्थी और प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed