{"_id":"5f699adb8ebc3e0df41a5c83","slug":"pac-jawan-commits-suicide-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: पीएसी के दीवान ने खिड़की के सहारे फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: पीएसी के दीवान ने खिड़की के सहारे फांसी लगाकर दी जान
Tue, 22 Sep 2020 12:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
दीवान की आत्महत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी अविनाश मिश्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर गए पीएसी के एक दीवान ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किछौछा दरगाह मेले के लिए पीएसी की एक टीम बसखारी थाना क्षेत्र के हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज में इन दिनों रुकी हुई है। मंगलवार सुबह पीएसी के जवानों में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने एक साथी कर्मी मऊ जनपद के मोहम्दाबाद थाना अंतर्गत कोठिया निवासी रामानंद राम (56) को खिड़की के सहारे फांसी से लटके देखा।
विज्ञापन
आनन फानन में रामानंद को बसखारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आत्महत्या क्यों की अभी तक इसका कोई कारण पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर मौजूद जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कारणों की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन