फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PAC deployed in Chandrika Devi temple premises, four arrested

Lucknow News: चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में पीएसी तैनात, चार गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
PAC deployed in Chandrika Devi temple premises, four arrested
चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में पीएसी तैनात, चार गिरफ्तार
बख्शी का तालाब। प्रसाद खरीदने से मना करने पर श्रद्धालुओं पर हमले की घटना के बाद मंगलवार को मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में पीएसी तैनात कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालुओं से मारपीट की घटना ने पुलिस और मंदिर समिति की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना के चलते मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन


मां चंद्रिका मेला विकास समिति के महामंत्री अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि मंदिर मुख्यमार्ग पर प्रसाद की दुकानों की भरमार है। श्रद्धालुओं को रोकना, प्रसाद खरीदने का दबाव बनाना आम बात हो गई है। इसी वजह से सोमवार को घटना हुई। मेला विकास समिति प्रशासन और पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। समिति बैठक करके डीएम के सामने सुरक्षा के संबंध में प्रस्ताव रखेगी।
विज्ञापन


जेल भेजे गए चार आरोपी
श्रद्धालुओं से मारपीट करने वाले चार दुकानदारों को मंगलवार को पुलिस ने डीसीपी कोर्ट में पेश किया। सोमवार को ही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : पीएसी ने नहीं की मदद
माल के शंकरपुर की रहने वाली महिला परिवार के साथ मंगलवार को मंदिर आई थीं। उनका चार साल का बेटा भटककर सुधन्वा कुंड के किनारे पहुंच गया। एक श्रद्धालु ने बच्चे को समिति कार्यालय के सामने बैठे पीएसी जवानों के पास पहुंचा दिया और लाउडस्पीकर से अनाउंस कराने को कहा। आरोप है कि पीएसी जवानों ने अनसुना कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को उसकी मां से मिलवाया गया।

ये है मामला

अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी पियूष शर्मा सोमवार को परिवार के साथ मंदिर गए थे। इस दौरान दुकानदारों ने प्रसाद नहीं लेने पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने बेल्ट से पियूष, उनके दोस्त और परिजनों से मारपीट की थी।

लोग बोले, बंद हो मनमानी

जानकीपुरम निवासी अंजू मौर्या ने बताया कि प्रसाद की बिक्री मेला विकास समिति को अपने हाथों में ले लेनी चाहिए। इंदिरानगर निवासी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि दुकानदार अभी भी जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बना रहे हैं। आलमबाग निवासी आशीष कश्यप कहते हैं कि स्थानीय होने की वजह से दुकानदार मनमानी करते हैं। पुलिस भी इन्हीं का पक्ष लेती है। दुकानदारों की मनमानी बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed