फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen supply restored to 300 beds

Lucknow News: 300 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल

Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply restored to 300 beds
रायबरेली। जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में प्राणवायु का उत्पादन शुरू हो गया है। सभी 300 बेडों पर ऑक्सीजन आपूर्ति भी बहाल हो गई है। इससे मरीजों को राहत मिली है। अभी तक ऑक्सीजन सिलिंडरों के भरोसे मरीजों को प्राणवायु दी जा रही थी। इस समस्या को लेकर रविवार के अंक में अमर उजाला ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट ठप शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


जिले में कोरोना काल में ऑक्सीजन की समस्या के बाद जिला अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इस प्लांट से सभी 300 बेडों के साथ ही पीडियाट्रिक आईसीयू के बेडो तक सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही थी। पिछले तीन माह से यह प्लांट ठप था।
विज्ञापन


इसके अलावा 10 केएलडी क्षमता नया प्लांट भी सात लाख रुपये से अधिक लागत से स्थापित कराया गया, लेकिन अब तक इस प्लांट को शुरू नहीं कराया गया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए रविवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। रविवार को सभी बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल हो गई। प्लांट के सही होने के बाद मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मरम्मत कराकर प्लांट को पूरी क्षमता से संचालित करा दिया गया है। मरीजों को बेड पर ही ऑक्सीजन दी जा रही है। नए प्लांट को भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed