{"_id":"672949781c2e5ede43000544","slug":"oxygen-plant-of-balrampur-hospital-stalled-again-lucknow-news-c-13-1-lko1029-939237-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट फिर ठप
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के दो ऑक्सीजन प्लांटों में से एक फिर ठप हो गया है। ऐसे में आपूर्ति की जिम्मेदारी बचे प्लांट पर आ गई है।
अहम बात यह है कि कंपनी बीते छह महीने में मरम्मत के नाम पर 25 लाख रुपये से अधिक ले चुकी है, बावजूद इसके प्लांट एक महीना भी सही से काम नहीं कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने एक बार फिर प्लांट की मरम्मत के लिए कंपनी को पत्र लिखा है।
सरकारी अस्पतालों में उपकरणों की मरम्मत का काम सायरेक्स कंपनी के पास है। बलरामपुर अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांटों से एसएसबी ब्लॉक समेत अन्य विभागों में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। दोनों प्लांट के बंद हो जाने पर आपात स्थिति से निपटने के लिए जंबो सिलेंडर हैं।
रविवार को ऑक्सीजन प्लांट में फिर खराबी आ जाने से पूरी आपूर्ति दूसरे प्लांट पर आ गई है। अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के मुताबिक, कंपनी को पत्र भेजने के दो दिन बाद भी प्लांट ठीक नहीं हो सका है।