{"_id":"5f85e0d2049b080bd3671afa","slug":"oxygen-generator-plant-being-built-in-six-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिलों में बन रहा आक्सीजन जनरेटर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जिलों में बन रहा आक्सीजन जनरेटर प्लांट
Tue, 13 Oct 2020 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
oxygen cylinder
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न होने पाए इसके लिए शासन की ओर से स्वास्थ विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। हर अस्पताल में कम से कम 3 दिन आक्सीजन बैकअप की व्यवस्था है। प्रदेश के छह शहरों में आक्सीजन जनरेटर प्लांट बनाए जा रहे हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के छह जिलों अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बांदा, बस्ती और शाहजहांपुर में आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि में चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत चिकित्सा महाविद्यालयों व संस्थानों में बनाए गए कोविड अस्पतालों में अब तक 58409 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं। इसमें से 47754 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। मौजूदा समय में 2951 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। मौजूदा समय में 849 कोविड मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 159 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।