{"_id":"5d321f2b8ebc3e6ccc03c6aa","slug":"owner-of-yo-bikes-is-arrested-lucknow-news-lko4717054155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने यो बाइक्स की मालिक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने यो बाइक्स की मालिक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी का वेतन रोकने का फरमान जारी होते ही पुलिस ने यो बाइक्स की मालिक को किया गिरफ्तार
जिला उपभोक्ता फोरम ने आदेश का अनुपालन करने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी की सैलरी पर लगी रोक हटा दी है।
चौक पुलिस ने शुक्रवार को आदेश का अनुपालन नहीं करने की दोषी निर्मला गुप्ता को गिरफ्तार कर फोरम में पेश किया।
निर्मला ने हर्जाना राशि जमा कर शिकायतकर्ता की स्कूटी पूरी तरह ठीक कराने की बात कही है। मालूम हो कि जिला उपभोक्ता फोरम ने बुधवार को एसएसपी का वेतन रोकने का आदेश जिला कोषागार को दिया था।
इसकी एक कॉपी डीजीपी के माध्यम से एसएसपी को भी भेजी गई। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर चौक पुलिस ने आठ फरवरी 2017 को गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई कर यो बाइक्स की मालिक निर्मला गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर फोरम में पेश किया।
निर्मला ने हर्जाने के 3640 रुपये जमा कर दिए। वहीं, शिकायतकर्ता आरडीएसओ कॉलोनी निवासी ताबिस बाबू को 30 दिन में स्कूटी को ठीक कराकर देने को कहा है।
इसके बाद एसएसपी की सैलरी पर रोक लगाने का आदेश भी वापस हो गया। अब अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। इसमें विपक्षी को मौजूद रहने के लिए कहा गया है।