फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 50 stalls; artisans gain access to a market

Lucknow News: 50 से अधिक स्टॉल, कारीगरों को मिला बाजार

Tue, 13 Oct 2026 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 13 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Over 50 stalls; artisans gain access to a market
लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में सोमवार को डालीबाग स्थित खादी भवन में आर्टिसन मेला सीजन-तीन शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने उद्घाटन किया। मेले में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभिन्न राज्यों के कारीगर व बुनकर अपने पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। कारीगरों को प्रदर्शनी स्थल निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र व बंगाल के उत्पाद मेले में आकर्षण हैं। दिवाली समेत त्योहारों की खरीदारी के लिए चिकनकारी, ब्लू पॉटरी, पटोला साड़ियां, हथकरघा उत्पाद, जूट के सामान, मधुबनी पेंटिंग, मार्बल की सजावटी वस्तुएं, मोमबत्तियां और दीये उपलब्ध हैं। मेले में मनोरंजक कार्यक्रम, लकी ड्रॉ व खानपान के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसका आयोजन इवेंट चेयर अदिति जग्गी रस्तोगी व रिया पंजाबी ने किया। मेले का उद्देश्य कारीगरों, बुनकरों और ग्राहकों के बीच संवाद व व्यावसायिक जुड़ाव बढ़ाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed