{"_id":"6afcbd68c964157ce90af826","slug":"over-4500-student-forms-stuck-in-biometric-verification-process-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2013491-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बायोमीट्रिक सत्यापन में 4500 से ज्यादा छात्रों के फाॅर्म अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बायोमीट्रिक सत्यापन में 4500 से ज्यादा छात्रों के फाॅर्म अटके
विज्ञापन
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाले साढ़े चार हजार से अधिक विद्यार्थियों की उम्मीदें बायोमीट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों की प्रक्रिया में फिलहाल अटक गई हैं। विश्वविद्यालय में 13,072 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन इनमें से महज 8,444 विद्यार्थी ही आवेदन का प्रिंटआउट (हार्डकॉपी) जमा कर सके हैं। ऐसे में 4,628 विद्यार्थियों के आवेदन की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय तक नहीं पहुंच सकी है। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए पात्रता संबंधी दावे अधर में लटक गए हैं।
दरअसल, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही विश्वविद्यालय में आवेदन की हार्डकॉपी भी जमा करनी है। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर दस्तावेजों की जांच और बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की हार्डकॉपी जमा न होने से सत्यापन का काम भी प्रभावित होने की आशंका है।
उधर, समाज कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार रात 12 बजे तक ही पोर्टल खोलने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में जिन विद्यार्थियों की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी नहीं हो सकी, उनके सामने छात्रवृत्ति से वंचित होने का संकट खड़ा हो गया है। करीब 35.4 प्रतिशत आवेदन अभी विश्वविद्यालय की प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन की तारीख बढ़ाने और पोर्टल दोबारा कुछ समय के लिए खोलने की मांग की गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक इस संबंध में विभाग की ओर से कोई नया निर्देश नहीं मिला था।
विज्ञापन
समय सीमा बढ़ाने के लिए विवि ने भेजा पत्र
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कनौजिया ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन की तारीख बढ़ाने और पोर्टल कुछ समय के लिए दोबारा खोलने के संबंध में समाज कल्याण विभाग को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को अब तक 8,444 विद्यार्थियों के आवेदन की हार्डकॉपी ही प्राप्त हुई है जबकि ऑनलाइन पोर्टल पर 13,072 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। तारीख बढ़ने के बाद पोर्टल पर आवश्यक फीडिंग का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।