{"_id":"6a4eba25bc1fcefb840536eb","slug":"out-of-control-suv-collides-with-tanker-four-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1819935-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनियंत्रित एसयूवी टैंकर से टकराई, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनियंत्रित एसयूवी टैंकर से टकराई, चार लोग घायल
Thu, 09 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
टैंकर में घुसी एसयूवी।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए एलपीजी गैस टैंकर से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे बंथरा के धावापुर निवासी अभिषेक (22) अपने साथियों दादूपुर निवासी अनुज, बंथरा निवासी सुमित और सरोजनीनगर के हैडिल निवासी विपनेश के साथ लखनऊ की तरफ से बंथरा जा रहे थे। गाड़ी अभिषेक चला रहे थे। बंथरा स्थित एरीझ फैक्टरी के पास तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदते हुए दूसरी तरफ कानपुर की ओर से लखनऊ की तरफ आ रहे टैंकर में जा घुसी। इस घटना में अभिषेक, अनुज (21), सुमित (23) और विपनेश (24) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर में भर्ती कराया।