फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Out of 661 groups, 528 did not get work.

Lucknow News: 661 समूहों में से 528 को नहीं मिला काम

Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Out of 661 groups, 528 did not get work.
सीतापुर/ रामपुर मथुरा। ग्राम पंचायत में आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन्हें विभाग की ओर से विभिन्न कार्य दिए जाते हैं, जिससे उनकी आजीविका चल सके। इस कार्य में जिम्मेदारों की ओर से समूह को कार्य देने में समानता नहीं बरती जा रही है। कई ब्लॉकों में मनमाने तरीके से कार्य दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा ब्लॉक में 661 समूहों से 528 को काम नहीं दिया गया है। इससे इन समूहों के जीवन यापन में दिक्कत हो रही है। ग्राम पंचायतों में महिला रोजगार को प्रेरित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर ब्लॉक में पंजीकृत किए गए हैं। इन्हें कार्य दिए जाते हैं। इसमें असमानता बरती जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। रामपुर मथुरा ब्लॉक में 661 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत व संचालित हो रहे है। इनमें से 54 समूहों को 206 आंगनबाड़ी केंद्र का पोषाहार बाल विकास परियोजना कार्यालय से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहुंचाने और 79 समूहों को गांवों में बने सामुदायिक शौचालय को संचालित करने की जिम्मेदारी आवंटित की गई है। इस तरह 661 समूहों में से 133 समूहों को काम आवंटित किया गया है। जबकि शेष 528 समूहों के करीब 4280 लोगो को बेरोजगार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समूह को 14 आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषाहार की वितरण की दी जिम्मेदारी
जिम्मेदारों की मेहरबानी से बरियारपुर, सेमरी, गोंडा देवरिया, टेरवा मनिकापुर, कनरखी, उमरी गणेशपुर, ढकवा, दविंदापुर, गौरा ग्राम पंचायत के समूहों को एक से अधिक काम आवंटित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चार ग्राम पंचायतों क्रमश: गोंडादेवरिया, गड़चपा, ग्वाहडीह, रायसेनपुर के 14 आंगनबाड़ी केंद्र व गोंडा देवरिया के एक सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी लोक स्वराज्य आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह को दी गई है। जबकि केवल गोंडा देवरिया गांव से लोक स्वराज आजीविका मिशन सहित 18 समूह ब्लॉक में पंजीकृत व संचालित है। इस प्रकार समूहों से भेदभाव कर बड़े स्तर पर लोगों को छोटे-छोटे स्वरोजगार से वंचित किया जा रहा है।


पूर्व में समूहों की संख्या कम होने के कारण कई ब्लॉकों में कुछ समूहों को अधिक कार्य दिए गए हैं। इसके समाधान के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। संबंधित समूह अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान करा सकते हैं।
मृगांक शेखर उपाध्याय, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed