फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Our village is getting infamous because of Zeeshan...

Lucknow News: जीशान की वजह से बदनाम हो रहा हमारा गांव...

Wed, 31 Jul 2024 05:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Our village is getting infamous because of Zeeshan...
रायबरेली। घड़ी की सुई दोपहर के 12 बजा रही थी। सलोन कस्बे से 10 किमी. दूर रायबरेली-जौनपुर हाईवे के किनारे बाई ओर नुरुद्दीनपुर गांव को जाने वाली रोड दिखती है। यह वही गांव है, जो इन दिनों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले को लेकर सिर्फ यूपी नहीं, बल्कि इसकी चर्चा पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। गांव के अंदर जाते ही लोगों से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और मुख्य आरोपी जीशान के बारे में जानकारी ली गई तो वहां पर मौजूद लोग कुछ भी बोलने से कतराने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि जीशान तो लखनऊ में ज्यादातर रहता था। उसका नाबालिग भांजा ही जन सुविधा केंद्र का संचालन करता था। उसके पिता तो यही कह रहे थे कि उसका बेटा जीशान लखनऊ में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है। हम लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि जीशान इतना बड़ा शातिर निकलेगा। मंगलवार को नुरुद्दीनपुर गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने इस प्रकरण पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

गांव से कुछ दूर आगे बढ़ने पर एक किसान का कहना था कि जीशान लखनऊ में ही बैठकर वीडीओ से मोबाइल पर ही ओटीपी ले लेता था। इसके बाद फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर देता था। अब जीशान का लखनऊ में किन-किन लोगों से संपर्क था और इसके पीछे उसकी क्या मंश रही, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। जीशान की वजह से वैसे भी उनके गांव की बदनामी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुरुद्दीनपुर व सलोन कस्बे के रहने वाले लोगों का भी कमोवेश यही कहना है। दरअसल, सलोन तहसील क्षेत्र में 20 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का मामला उजागर होने पर जन सुविधा केंद्र संचालक जीशान, वीडीओ विजय सिंह यादव समेत चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस प्रकरण का आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।



जीशान मिले तो सिखाऊंगा सबक
रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सलोन कस्बे से कुछ दूर स्थित टोल टैक्स के दाईं ओर नुरुद्दीनपुर गांव के प्रधानपति भूपेंद्र सिंह का आशियाना बना हुआ है। मंगलवार दोपहर प्रधानपति घर के सामने कुर्सी पर बैठकर दो लोगों से बातचीत कर रहे थे। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गांव का नाम चर्चा में आने पर वे नाराज दिखे। बताया कि मेरे गांव में ही 10 हजार से ज्यादा जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। जीशान मिले तो उसे सबक सिखाऊं। मैंने तो जीशान को कभी सलोन में देखा भी नहीं। वह तो लखनऊ में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed