फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OTS: 65 percent discount in compensation for power theft.

सहूलियत: बिजली चोरी के जुर्माने में 65 फीसदी की मिलेगी छूट, 30 नवंबर तक उठाएं फायदा

Thu, 09 Nov 2023 05:37 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Nov 2023 05:37 AM IST
सार

यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन की बिल पर ब्याज माफ करने की योजना का बुधवार से शुभारंभ हो गया है। लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कैंट उपकेंद्र पर मीरा को छूट का लाभ देकर बिल सौंपा।

विज्ञापन
OTS: 65 percent discount in compensation for power theft.
ब्याज माफी के बाद पहला पंजीकरण कराने वाली छावनी क्षेत्र निवासी मीरा बिजली का बिल सौंपते ऊर्जा मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के किसी भी जिले में कोई भी व्यक्ति या महिला बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ी गई है या फिर विभाग की तरफ से कनेक्शन काटने के बाद वसूली के लिए जुर्माना बिल का नोटिस जारी किया गया है। ऐसे लोगों के लिए बहुत सहूलियत वाली खबर है। राज्य सरकार ने उनका 65 फीसदी जुर्माना माफ कर दिया है। बिजली चोरी के कानूनी-दांव पेंच में फंसे लोगों को महज 35 फीसदी जुर्माना भर करके इस जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। मगर, बिजली चोरी करने वालों को इस छूट का फायदा तब ही मिलेगा, जब वह 30 नवंबर तक अपने क्षेत्रीय उपकेंद्र पर पंजीकरण कराने के बाद छूट के बाद बची 35 फीसदी रकम का भुगतान कर देंगे।

विज्ञापन


इस सहूलियत का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को लखनऊ के कैंट उपकेंद्र पर यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस का शुभारंभ करके किया है। ऊर्जा मंत्री ने कैंट उपकेंद्र पर ब्याज माफी के बाद पहला पंजीकरण कराने वाली छावनी क्षेत्र निवासी मीरा को छूट का लाभ देकर बिजली बिल सौंपा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम की पैड़ी के 51 घाटों पर पहुंचाए गए 24 लाख दीये, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम पहुंची अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार: दारा सिंह चौहान-राजभर लखनऊ पहुंचे, एक से दो और नए मंत्री ले सकते हैं शपथ


उन्होंने इस मौके पर कर्मियों एवं इंजीनियरों से कहा कि जिन लोगों के घर एवं दुकान में बिजली चोरी पकड़ी गई और जुर्माना बाकी है उनके घरों पर दस्तक देकर इस छूट का फायदा पहुंचाएं। कार्यक्रम में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह, खंगारौत, निदेशक वाणिज्य योगेश कुमार, मुख्य अभियंता सिस गोमती रजत जुनेजा, अधीक्षण अभियंता आरपी केन, अधिशासी अभियंता डीकेडी द्विवेदी, एसडीओ सौरभ चौधरी एवं जेई अशोक कुमार के साथ छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष डॉ. रंजीता शर्मा, पूर्व पार्षद संजय दयाल आदि की शिरकत रही। 

तहसील से वापस होगी रिकवरी नोटिस
ऊर्जा मंत्री ने उद्घाटन समारोह में यह भी कहा कि जिन लोगों पर बिजली चोरी का जुर्माना काफी समय से बकाया है। बिजली विभाग ने उसकी वसूली के लिए तहसील को जिम्मेदारी सौंप दी है और ऐसे बकाएदार के पास तहसील की रिकवरी नोटिस भी आ गई तो कोई परेशानी की बात नहीं है। बिजली चोरी के जुर्माना में छूट पाने के लिए जैसे ही आवेदक पंजीकरण कराएगा तो स्वत: ही तहसील की रिकवरी एवं पुलिस विभाग से भी यदि कोई नोटिस जारी हुई होगी वापस हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed