{"_id":"5de3a0f28ebc3e54a75cc2f3","slug":"other-officers-get-the-responsibilities-of-retired-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अधिकारियों को सौंपा गया रिटायर हुए आईएएस अफसरों के विभागों का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अधिकारियों को सौंपा गया रिटायर हुए आईएएस अफसरों के विभागों का प्रभार
Sun, 01 Dec 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
आईएएस (प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के रिटायर होने के बाद दो के रिक्त पदों का प्रभार दूसरे अधिकारियों को सौंप दिया है। जबकि एक अधिकारी के स्थान पर पहले ही तैनाती हो चुकी है।
विज्ञापन
शासन ने आईएएस अधिकारी संजीव सरन के रिटायर होने से रिक्त हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन
जबकि डॉ. अनीता भटनागर जैन के रिटायर होने से खाली हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रभार प्रमुख सचिव खाद एवं रसद निवेदिता शुक्ला वर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन
अयोध्या के मंडलायुक्त मनोज मिश्र के रिटायरमेंट से पहले ही उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी एमपी अग्रवाल की तैनाती की जा चुकी है।
बता दें कि परिवहन निगम के चेयरमैन संजीव सरन, अपर मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. अनीता भटनागर जैन और आयुक्त फैजाबाद मंडल मनोज मिश्र लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।