फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OT technician molested lady employee in KGMU

केजीएमयू का मामलाः न्यूरो सर्जरी की ओटी में महिला कर्मी से छेड़खानी, शिकायत पर नौकरी से हटाया

Wed, 05 Dec 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
OT technician molested lady employee in KGMU
डेमो
केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में महिला संविदा कर्मचारी से अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने शिकायत की तो उसे नौकरी से भी हटा दिया गया है। महिला कर्मचारी ने चौक कोतवाली में तहरीर दी जिस पर देर शाम पुलिस ने टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर संविदाकर्मियों और नियमित कर्मचारियों के बीच लकीर खिंच गई है। दोनों एक-दूसरे का विरोध करने लगे हैं।  पुलिस को दी गई तहरीर में महिला कर्मचारी ने बताया है कि वह केजीएमयू में कार्यरत निजी कंपनी के जरिए ओटी सहायक के पद पर कार्यरत थी।
विज्ञापन


कई दिनों से यहां कार्यरत ओटी टेक्नीशियन उसके साथ अभद्रता कर रहा था। आरोप है कि टेक्नीशियन उसे नियमित कराने का झांसा देकर अकेले में बुलाता था। सोमवार दोपहर भी उसने अभद्रता की तो महिला कर्मचारी ने विरोध किया। इस पर उसने महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ दो अन्य नियमित कर्मचारियों ने भी पीटा। इस दौरान महिला कर्मचारी ने शोर मचाया तो अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि मंगलवार को आरोप लगाने वाली उस महिला कर्मचारी को हटा दिया गया। जिस कंपनी के तहत वह कार्यरत थी, उसके सुपरवाइजर ने बुलाया और केजीएमयू प्रशासन का फैसले से उसे अवगत कराते हुए उसे हटाने का फरमान सुनाया।

संविदा व नियमित कर्मी आमने-सामने

OT technician molested lady employee in KGMU
इसके बाद महिला कर्मचारी शाम को चौक कोतवाली पहुंची। अन्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ  पीड़िता ने न्यूरो सर्जरी विभाग के ओटी टेक्नीशियन व दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर टेक्नीशियन अमित के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

 

इस मामले को लेकर संविदा व नियमित कर्मचारी आमने-सामने आ गए हैं। संविदाकर्मी लामबंद हो गए हैं। उनका कहना है कि नियमित कर्मचारी आए दिन संविदाकर्मियों का उत्पीड़न करते हैं। शिकायत के बाद भी केजीएमयू प्रशासन नियमित कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।
 

संविदा कर्मियों को हटाकर पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया जाता है। केजीएमयू में आए दिन महिलाओं से छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं। केजीएमयू प्रशासन इस पर जांच बैठाता है और कुछ दिन बाद मामला रफा-रफा हो जाता है। 

अभद्रता के संबंध में नहीं मिला कोई पत्र 
न्यूरो सर्जरी विभाग में मारपीट, अभद्रता के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां तक संविदाकर्मी को हटाने का सवाल है तो यह अधिकार उसे नियुक्त करने वाली एजेंसी का है। केजीएमयू आउटसोसिंग में किसी भी कर्मचारी को नाम से नहीं लेता बल्कि संख्या केअनुसार प्राप्त करता है। - प्रो. संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed