{"_id":"5bbceb68867a55283926c670","slug":"ordinance-option-is-always-open-for-ram-mandir-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश का विकल्प भी खुला: श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश का विकल्प भी खुला: श्रीकांत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को अब ज्यादा दिन तक लटकाया नहीं जा सकता है। उन्होंने संसद में अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के विकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि यह विकल्प भी खुला हुआ है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का मुद्दा लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन है। मंदिर निर्माण को लेकर पिछले लंबे अर्से से आज कल की स्थिति चल रही है। इस मुद्दे को अब ज्यादा दिनों तक लटकाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनाने की बात का समर्थन करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय और आपसी बातचीत के साथ अध्यादेश का विकल्प भी खुला है।
विज्ञापन
राम भक्तों की भावना के साथ लंबे समय तक खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने खुद को इस बात से भी अलग नहीं माना कि जब तीन तलाक के लिए अध्यादेश आ सकता है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व निश्चित रूप से समाधान निकालेगा।