फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Orders for acquisition of small and big vehicles on May 17

Lucknow News: 17 मई को छोटे व बड़े वाहनों का अधिग्रहण के आदेश

Tue, 16 Apr 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Orders for acquisition of small and big vehicles on May 17
रायबरेली। आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान के लिए छोटे-बड़े वाहनों के अधिग्रहण आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय के मैदान में छोटे वाहन और गोरा बाजार मैदान में बड़े वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए वाहन मालिकों को नोटिस भेज दिया गया है। समय से वाहन उपलब्ध न कराए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सोमवार को एआरटीओ ने सिविल लाइन में कई वाहन मालिकों को अधिग्रहण आदेश रिसीव कराया।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन 20 मई को 556 बड़े और 383 छोटे वाहनों की जरूरत होगी। चुनाव में कुल 929 वाहन काम करेंगे। स्कूली बसों के अलावा सड़कों पर चलने वाली प्राइवेट बसों से पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस को छोटी गाड़ियों की जरूरत होगी। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 539 बड़े वाहनों (बसों) को अधिग्रहीत किया जाएगा। इसके अलावा 383 छोटे वाहन भी अधिग्रहीत किए जाएंगे। इसमें पुलिस को 25 वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


258 छोटे वाहन सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही अन्य टीमों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वाहन मालिकों को अधिग्रहण आदेश भेज दिए गए हैं। 17 मई को शाम तीन बजे तक हरहाल में वाहन उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed