{"_id":"67350e84d7138908080dd636","slug":"order-to-cancel-fake-death-certificate-raebareli-news-c-101-1-slko1033-122428-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र निरस्त करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र निरस्त करने का आदेश
Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में फर्जीवाड़ा करते हुए एक ही व्यक्ति का दो गांवों से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जाने की पुष्टि होने के बाद संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को फर्जी प्रमाणपत्र निरस्त करने का आदेश भी दिया है।
जगतपुर ब्लॉक के सराय श्रीबख्श गांव निवासी रजनीश कुमार त्रिवेदी की शिकायत पर हुई जांच में पीड़ित के बाबा श्रीनारायण की मौत उनके निज आवास (सराय श्रीबख्श) में होने की पुष्टि हुई। इस संबंध में 21 जनवरी 2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र संख्या डी-2024:9-19337-000001 जारी हुआ था। बाद में सलोन क्षेत्र के पारी गांव के एक व्यक्ति ने श्रीनारायण की मौत का पांच अप्रैल 2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र संख्या डी-2023:9-19330-000014 जारी करवा लिया। इस प्रमाणपत्र में मौत का स्थान धर्मनगर सांहूकुंआ दिखाया गया।
एडीओ पंचायत की जांच में तथ्य सामने आया कि जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय श्रीबख्श और सांहूकुंआ में पंचायत सचिव सुनील भास्कर वर्तमान तैनात है। उसी ने दोनों ही ग्राम पंचायत से एक ही व्यक्ति की मौत का ऑनलाइन मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। यह भी तथ्य मिला कि तत्कालीन पंचायत सचिव जमील अहमद ने सांहूकुंआ में मैनुअल प्रमाणपत्र भी बना दिया था। एडीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव सुनील भास्कर ने बिना मामले की जांच किए दोनों ही गांवों से मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि एडीओ को फर्जी प्रमाणपत्र निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं। सीडीओ के निर्देश पर दोषी पंचायत सचिवों पर कार्रवाई होगी।