फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order issued for inter-district transfer of basic teachers in UP Read full order and timetable

शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: अंतर्जनपदीय तबादले का आदेश जारी, इस तारीख से होंगे रजिस्ट्रेशन; पढ़ें समय सारणी

Thu, 06 Mar 2025 09:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 09:12 PM IST
सार

यूपी में बेसिक शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। विभाग ने उनके अंतर्जनपदीय तबादले का आदेश जारी कर दिया है। यह तबादले गर्मी की छुट्टियों में होंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरी समय सारणी...

विज्ञापन
Order issued for inter-district transfer of basic teachers in UP Read full order and timetable
शिक्षकों का तबादला आदेश जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का आदेश जारी हो गया है। उनका तबादला गर्मी की छुट्टियों में होगा। एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जबकि 15 मई को तबादला आदेश जारी होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने तबादले के लिए समय सारणी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में (अंर्तजनपदीय) परस्पर तबादला गर्मी की छुट्टियों में होगा। इसके लिए एक अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और प्रक्रिया पूरी कर 15 मई को तबादला आदेश जारी कर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को तबादला प्रक्रिया के लिए विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी।
विज्ञापन


विभाग ने शिक्षकों से एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए छह जनवरी को शासनादेश जारी किया था। किंतु दो महीने इस पर आगे की कार्यवाही नहीं हुई। इस बीच शिक्षक लगातार इसकी प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गयस है कि परस्पर तबादला प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला स्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ड कॉपी 15 अप्रैल तक जमा करनी होगी

बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार बीएसए मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के विवरण को 10 मार्च तक अपडेट करेंगे। राज्य परियोजना कार्यालय 25 मार्च तक डाटा एनआईसी को देगा। परस्पर तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से 11 अप्रैल तक होंगे। बीएसए कार्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 15 अप्रैल तक जमा करनी होगी। बीएसए आवेदन पत्र का सत्यापन कर जिला स्तरीय समिति की बैठक 21 से 25 अप्रैल तक करनी होगी।



उन्होंने बताया कि शिक्षक 26 अप्रैल से 10 मई तक जोड़ा (पेयर) बनाएंगे। तबादला आदेश 15 मई को जारी किया जाएगा। जबकि परस्पर तबादला के तहत कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण गर्मी की छुट्टियों में किया जाएगा। वहीं शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं शिक्षकों ने जिले के अंदर (अंत:जनपदीय) तबादला प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की मांग की है।

यह भी दिए गए हैं निर्देश

  • परस्पर तबादले के लिए सेवा अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी
  • परस्पर तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर से नगर में होंगे
  • परस्पर तबादला स्कूल से स्कूल में किया जाएगा
  • एक बार तबादला होने पर शिक्षक आवेदन वापस नहीं ले सकेंगे
  • तबादला पाने वाले शिक्षक की उस जिले में वरिष्ठता सबसे नीचे होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed