{"_id":"63709abf4f11e010603c5496","slug":"order-issued-for-children-of-madhyamik-schools-to-wear-full-trouser-and-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: माध्यमिक स्कूलों में भी छात्रों को फुल पैंट व शर्ट पहनकर आने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: माध्यमिक स्कूलों में भी छात्रों को फुल पैंट व शर्ट पहनकर आने के निर्देश
Sun, 13 Nov 2022 04:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:10 PM IST
सार
माध्यमिक स्कूलों के बच्चों के लिए फुल पैंट व फुल बांह की शर्ट पहनकर ही विद्यालय आने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी बारहवीं तक के माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पूरी बांह की शर्ट व फुल पेंट पहनकर ही आने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डेंगू व चिकनगुनिया के प्रकोप से बचाव के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को विद्यालय के माध्यम से जागरूक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। प्रतिदिन प्रार्थना सभा में संचारी रोगों व उससे होने वाली समस्याओं के बारे में भी बच्चों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैनपुरी में शाक्य और खतौली में सैनी पर दांव लगाने की तैयारी में भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा निर्णय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अफसरों ने दबा दी होम्योपैथी भर्ती घोटाले की फाइल, मृतक आश्रितों की नियुक्ति में हुई धांधली
कहा गया है कि संचारी रोगों के प्रति जन जागरुकता के लिए रैलियां भी निकाली जाएं। विद्यालय परिसरों में रखीं खुली पानी की टंकियों की नियमित सफाई हो। विद्यालय परिसर व पास-पड़ोस में कहीं भी जल भराव न होने पाए।
विद्यालय परिसर में स्थित हैंडपंप व मल्टीपल हैंडवाश के पास नियमित रूप से सफाई हो। साथ ही एंटीलार्वा, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। विद्यालय परिसर व पास-पड़ोस को साफ-सुथरा रखा जाए व झाड़ियों की कटान करा दी जाए। उक्त कार्यों में स्थानीय जनसमुदाय का भी सहयोग प्राप्त किया जाए। किसी भी बच्चे को बुखार आने पर उसका तत्काल उपचार कराया जाए। इसके लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सहयोग प्राप्त किया जाए।