{"_id":"d7fd654932aec63e2ca7d70fdd901a69","slug":"option-for-i-card-to-vote-in-bypoll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, पहचान पत्र न हो तो कैसे करें वोट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, पहचान पत्र न हो तो कैसे करें वोट?
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की 11 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में मतदाता पहचान पत्र के विकल्प की स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी के मुताबिक मतदाता पहचान पत्र न होने पर पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, विभागीय आईकार्ड, पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज व निर्वाचन की पर्ची के आधार पर वोट डाले जा सकेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उपचुनाव को लेकर नामांकन का दौर पूरा हो चुका है। वहीं, राजनीतिक दल भी इसे लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि इन उपचुनाव में यूपी में भाजपा की लोकप्रियता की परख भी होगी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विरोधी दल प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा ने केंद्र में सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं।
अत. यह चुनाव भाजपा के लिए एक कसौटी भी साबित होंगे।