फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition to building a cremation ground among the population

Lucknow News: आबादी के बीच श्मशान स्थल बनाने का विरोध

Wed, 26 Feb 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Opposition to building a cremation ground among the population

विज्ञापन
लखनऊ। शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड में आबादी के बीच श्मशान स्थल बनाए जाने के विरोध में लोगों ने मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनमें महिलाएं, बच्चे भी शामिल रहे।



जिस जमीन पर नगर निगम श्मशान स्थल बनाने जा रहा है, वह गुडविल सोसाइटी, संगम सिटी और अमृत कुंज मोहल्ले से लगी हुई है। लोगों का आरोप है कि यह जमीन अभिलेखों में लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के नाम दर्ज है, फिर भी इस पर श्मशान स्थल बनाया जा रहा है। गणेशपुर रहमानपुर में जो जमीन अभिलेखों में श्मशान दर्ज है, उस पर इसे बनाया जाए।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि स्थानीय नेता के दबाव में ऐसा किया जा रहा है। कहा कि आबादी के बीच श्मशान स्थल बनाए जाने से स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्थिति पर असर पड़ेगा। नगर निगम यहां पार्क या खेल का मैदान बना दे, लेकिन श्मशान स्थल किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे। ऐसा किया तो नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त का घेराव करेंगे। नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन में प्रीतम, रामकिशोर वर्मा, विनय, अमरनाथ, शुभम, निखिल, मूलचंद, वंदना, पूनम, किरन, ज्योति, शशि, सुमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed