{"_id":"5971fe8d4f1c1bd4768b478b","slug":"opposition-protest-against-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की रक्षा के लिए विधान परिषद में विपक्ष का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की रक्षा के लिए विधान परिषद में विपक्ष का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदन में विपक्ष की आवाज दबाने व पत्रकारों पर हो रहे हमले के विरोध में विधान परिषद में शुक्रवार को विपक्ष ने हंगामा किया। सपा, कांग्रेस व बसपा के सदस्य सभापति के आसन के सामने वेल में आ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विपक्षी दल के सदस्य वेल में ही धरना देने लगे।
विज्ञापन
सभापति रमेश यादव ने सदस्यों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। सपा की ओर से नरेश उत्तम, राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, सुनील सिंह साजन, राजेश यादव, संजय लाठर ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
सपा सदस्यों ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने का भी काम कर रही है। विपक्ष को भी बोलने नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हर दिन लूट व डकैती की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सभी सदस्य वेल में ही धरने पर बैठे रहे। सभापति ने अपने कक्ष से ही सदन स्थगन का समय दोपहर 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया। सदन स्थगित होने के बावजूद विपक्ष के सदस्य धरने पर वेल में बैठे रहे। जबकि सत्ताधारी पार्टी के सदस्य अपनी सीट पर बैठे रहे।
इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच हास परिहास भी होता रहा। सदन स्थगन का समय बढ़ाए जाने की सूचना आने के बाद विपक्ष के सदस्य धरने से उठ गए।